Breaking News

फैजगंज बेहटा: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप।

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

फैजगंज बेहटा, बदायूँ। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बसौमी स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त हरीशंकर पुत्र रामौतार, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बसौमी, थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 3/25 (1-b) (a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय जनपद बदायूँ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम।

  • थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, थाना फैजगंज बेहटा
  • उप निरीक्षक अली मियां जैदी, थाना फैजगंज बेहटा
  • हेड कांस्टेबल 1124 अंशुल कुमार, थाना फैजगंज बेहटा
  • कांस्टेबल 1461 मनोज कुमार, थाना फैजगंज बेहटा

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!