Breaking News

उन्नाव में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम आयोजित, नारी शक्ति के योगदान पर हुई चर्चा।

उन्नाव में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम आयोजित, नारी शक्ति के योगदान पर हुई चर्चा।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विद्या भारती विद्यालय तथा आरोग्य भारती शाखा उन्नाव (अवध प्रांत) द्वारा संयुक्त रूप से ए.बी. नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं नर सेवा नारायण सेवा संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष अनिता विमल द्विवेदी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में अनिता विमल द्विवेदी ने नारी शक्ति के सात स्वरूपों, भारतीय संस्कृति में “मातृ देवो भव” की परंपरा, तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नारी शक्ति का जागरण और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने समाज परिवर्तन के लिए सामूहिक संकल्प लेने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, निष्ठा हॉस्पिटल की डॉ. श्रुति सिंह, रानी शंकर सहाय विद्यालय की प्रवक्ता डॉ. प्रीति पटेल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.पी. सिंह, विद्यालय प्रबंधक डॉ. एस.पी. सिंह, प्रधानाचार्य रमेश अवस्थी, विश्वेष प्रताप सिंह सहित नगर की प्रतिष्ठित मातृशक्तियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!