Breaking News

राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों के मॉडलों ने बटोरी सराहना।

राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों के मॉडलों ने बटोरी सराहना।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनिया। राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चहनिया ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुदस्सिर अली ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में विद्यालय के सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रमुख मॉडलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम, फैन, चंद्रयान-3, इसरो से जुड़े मॉडल, हीटस्टोन ब्रिज, एयर प्यूरीफायर, ज्वालामुखी (वोल्कानो), अर्थक्वेक डिटेक्टर, विंड मिल्स, क्रॉप प्रोडक्शन मैनेजमेंट, कॉटन स्पिरिट रिएक्शन और म्यूजिक स्पीकर शामिल रहे। इसके अलावा हैंड एंड क्राफ्ट तथा गृह विज्ञान की अलग-अलग प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने अभिभावकों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस वार्षिक आयोजन में विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिससे बच्चों को अपने कार्यों को प्रस्तुत करने का और अधिक उत्साह मिला।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डॉ. मुदस्सिर अली ने कहा कि बच्चों के मॉडल उनकी वैज्ञानिक समझ और नवाचार के प्रति रुचि को दर्शाते हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राकेश रौशन ने छात्रों को हमेशा रचनात्मक सोच और नए प्रयोगों के प्रति उत्सुक रहने की सलाह दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक आनंद तिवारी (सोनू) ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को कुछ नया सीखने और करने में लगाना चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय इनोवेशन का युग है। आज नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है और इससे देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विज्ञान के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नए प्रयोगों और तकनीक को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद तिवारी सोनू, सौम्या फिलिप्स, कुनाल आचार्य, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, राकेश रौशन, पवित्रा, सृष्टि राय, प्रतीक नावेकर, कृष दुबे, संध्या, स्वर्णिमा, शालू सिंह, संदीप मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, विनय शुक्ला, सुनीता सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!