Breaking News

नगर निगम मोंटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों संग खुशियाँ बाँटते दिखे नगर आयुक्त।

नगर निगम मोंटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों संग खुशियाँ बाँटते दिखे नगर आयुक्त।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम मोंटेसरी स्कूल, कटियाटोला में बाल दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बच्चों को उपहार वितरित करते हुए उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के चेहरों पर उपहार पाकर खुशी साफ झलक रही थी।

नगर आयुक्त ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।

कार्यक्रम में संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी तथा महाप्रबंधक जल, विजय नारायण मौर्य भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को उपहार देकर बाल दिवस की बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा स्कूल में सीखने का वातावरण और आनंददायक बनाते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्टाफ ने अधिकारियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाल दिवस समारोह के दौरान पूरे स्कूल परिसर में बच्चों की हँसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!