Breaking News

जयपुरिया स्कूल सहसवान में बाल दिवस पर ‘शिशु मेला 2025’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने खूब उठाया आनंद।

जयपुरिया स्कूल सहसवान में बाल दिवस पर ‘शिशु मेला 2025’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने खूब उठाया आनंद।

सहसवान, बदायूं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिशु मेला 2025 बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सहसवान साईं अश्रिथ तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोजराम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शुभारंभ के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे बच्चों और अभिभावकों ने सराहा। प्रस्तुति के आधार पर ‘शो टॉपर’ भी चुने गए, जिसने कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया।

मेले में लगाए गए फूड स्टॉल, गेम स्टॉल, लकी ड्रॉ, मैजिक शो और अन्य गतिविधियों ने बच्चों को पूरे दिन रोमांचित रखा। विद्यालय परिसर मेले के दौरान उत्साह, रंगों और उल्लास से पूरी तरह सराबोर रहा।

मुख्य अतिथि एसडीएम साईं अश्रिथ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और समग्र विकास की दिशा में उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बीईओ मनोजराम ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपने बचपन की यादों में ले जाते हैं और बच्चों के बीच समय बिताना वास्तव में सुखद अनुभव होता है।

विद्यालय के निदेशक अश्वनी माहेश्वरी ने बताया कि छात्रों के लिए इस तरह के आयोजन करना उनके लिए गर्व का विषय है और संस्था बच्चों को सर्वोत्तम वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रिंसिपल प्रवीन अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से छात्रों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण शिशु मेला 2025 अत्यंत सफल रहा और सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …