Breaking News

विद्यालयों में रेड क्रॉस की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के तरीके।

विद्यालयों में रेड क्रॉस की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के तरीके।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद के विकासखंड कांट के ग्राम गंगानगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को “विद्यालयों में रेड क्रॉस की भूमिका” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान कौशल किशोर मिश्रा के करकमलों से हुआ।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस प्रशिक्षक पातीराम दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं आपातकालीन स्थितियों में किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में सही समय पर प्राथमिक उपचार देना जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया जाता है।

डॉ. जौहरी ने घोषणा की कि जल्द ही विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं और जानकारी प्राप्त हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव गुप्ता ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित करने में सहायक हैं।

कार्यक्रम में अमृता गुप्ता, शिप्रा सिन्हा, शिव मोहन, अजय जौहरी, जाबिर खान, वीरेंद्र कुमार, मुक्त मिश्रा, अग्रज जौहरी, प्रांजलि शर्मा सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट अनुशासन और सहयोग के साथ संपन्न हुआ, जिसके अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन भी किया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!