Breaking News

शाहजहांपुर में पहली बार पत्रकारों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक पत्रकारों ने कराया जांच।

शाहजहांपुर में पहली बार पत्रकारों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक पत्रकारों ने कराया जांच।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। महानगर में पहली बार पत्रकारों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल जनपद के वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता द्वारा उनके अर्बन हॉस्पिटल में की गई। इस शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 100 से अधिक पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान शुगर, बीपी, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जरूरी जांचें निःशुल्क की गईं। डॉक्टर केपी गुप्ता और उनकी मेडिकल टीम ने प्रत्येक पत्रकार को नि:शुल्क दवाएं और उचित परामर्श भी प्रदान किया।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं, जो दिन-रात मेहनत कर सच्चाई को जनता तक पहुंचाते हैं, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि जब पत्रकार दूसरों के लिए इतना करते हैं, तो उनके लिए भी कुछ करना चाहिए। इसलिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि वे समय पर जांच करा सकें और स्वस्थ रहें।”

डॉ. गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्वयं कई पत्रकारों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर शिविर में आमंत्रित किया, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार इस पहल का लाभ उठा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसी पत्रकार को किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होगी, तो वह सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सभी पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी इस पहल की सराहना की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!