Breaking News

60 लाख नकद के साथ युवक गिरफ्तार: DDU जंक्शन पर संदिग्ध रूप से घूम रहा था, हवाला कारोबार की जांच में जुटी पुलिस।

 

60 लाख नकद के साथ युवक गिरफ्तार: DDU जंक्शन पर संदिग्ध रूप से घूम रहा था, हवाला कारोबार की जांच में जुटी पुलिस।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की देर रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 60 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 500-500 के नोटों की गड्डियां भरे बैग में बरामद हुईं। रकम को लेकर किसी भी तरह का वैध दस्तावेज, जीएसटी बिल या ट्रांजेक्शन प्रूफ न मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान आयुष राज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह रकम लेकर वाराणसी से सासाराम की ओर जा रहा था और वहां एक व्यक्ति को पैसे देने थे। टीम को उस पर उस समय शक हुआ जब वह प्लेटफॉर्म पर बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

चेकिंग के दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां रकम की गिनती की गई और इसकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये पाई गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को प्रारंभिक जांच में शक है कि इतनी बड़ी रकम हवाला कारोबार या आभूषण व्यापार में बिना बिल के लेन-देन से जुड़ी हो सकती है। कई व्यापारी टैक्स चोरी या अवैध व्यापार के लिए हवाला नेटवर्क का सहारा लेते हैं, जिसके माध्यम से नकदी एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाई जाती है।

आरपीएफ और जीआरपी अब इस रकम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। आरोपी से उसके संपर्क सूत्रों, मोबाइल कॉल डिटेल और यात्रा रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद रकम को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह पैसा कहां से आया और किसे दिया जाना था।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा, संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाई से हवाला कारोबार और बिना बिल व्यापार करने वालों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!