Breaking News

ग्राम प्रधान ने पूर्व एमएलसी से मांगी विकास योजनाएं, मिला पूरा करने का आश्वासन।

ग्राम प्रधान ने पूर्व एमएलसी से मांगी विकास योजनाएं, मिला पूरा करने का आश्वासन।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को वाराणसी स्थित पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से मुलाकात कर ग्राम विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। प्रधान ने गांव में हैण्डपम्प, नाली और सड़कों के निर्माण से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व एमएलसी को पत्रक सौंपा।

गांव में हुए अब तक के विकास कार्यों की फाइल देखने के बाद पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने प्रधान की सराहना की और सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पत्रक में पशु अस्पताल के सामने हैण्डपम्प की स्थापना, ग्राम पंचायत सेवड़ी में शिव मंदिर पर टीनशेड, लाइट और बैठने की व्यवस्था, शिव मंदिर से नंगा राम के घर तक इंटरलॉकिंग, ह्यूम पाइप और सीसी मार्ग निर्माण सहित स्व. भगत सिंह के घर से राजकिशोर सिंह के घर तक पक्की नाली और ढक्कन बनाने की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान और पूर्व एमएलसी दोनों ने इन कार्यों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया है। गांव में विकास की एक और कड़ी जुड़ने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्रमुख अजय सिंह, अनिल सिंह, कृष्णकांत सिंह, कंचन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!