Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे बच्चों ने किया गुरुद्वारा भ्रमण।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे बच्चों ने किया गुरुद्वारा भ्रमण।

उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में आज का दिन बच्चों के लिए विशेष रहा। सोमवार, 3 नवम्बर 2025 को नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा साहिब का भ्रमण किया।

सुबह से ही बच्चे गुरुद्वारा जाने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया और गुरु के दरबार में मत्था टेका। ज्ञानी जी ने सभी बच्चों के साथ अरदास की और सभी को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद वितरित किया गया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को कड़ा प्रसाद, नटखट पैकेट, बिस्कुट व टॉफी आदि दी गईं, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

यह भ्रमण विद्यालय की शिक्षिकाओं — रितिका छावड़ा, पूजा सक्सेना, मिताली चाँदना, सुगंधी जौहरी, सना मकीजा, श्रेया जौहरी और शिक्षक राजीव सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में धार्मिक स्थलों के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित होती है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!