Breaking News

कासगंज में मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाते 20 जुआरी गिरफ्तार — 9 मुर्गे, 11 बाइक और नकदी बरामद।

कासगंज में मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाते 20 जुआरी गिरफ्तार — 9 मुर्गे, 11 बाइक और नकदी बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले की पुलिस ने एक बार फिर जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टेबाज़ी के खेल का पर्दाफाश किया है। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदवा के जंगल में गंगा की कटरी के पास मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुले मैदान में मुर्गों की लड़ाई करवा रहे थे और हार-जीत पर हजारों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर छापा मारा। जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 20 लोगों को पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने 9 मुर्गे, 11 मोटरसाइकिलें, और करीब 9 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए जुआरी कासगंज, बदायूं और फर्रुखाबाद जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी सोरों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जुआ, सट्टेबाज़ी और अवैध गतिविधियों पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!