Breaking News

कासगंज में लापता गैंगरेप पीड़िता सकुशल बरामद — पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता।

कासगंज में लापता गैंगरेप पीड़िता सकुशल बरामद — पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जिले में एक बार फिर पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई गैंगरेप पीड़िता को पुलिस ने आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया है। मामला कासगंज कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बीते दो दिन से गायब चल रही पीड़िता की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम लगातार जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 10 अप्रैल 2025 को नदरई पिकनिक पॉइंट पर अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी, जहां उसके साथ दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इतना ही नहीं, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई थी।

पीड़िता के घर पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की 24 घंटे निगरानी रहती थी। इसके बावजूद दो दिन पूर्व परिजनों से कहासुनी के बाद वह अचानक घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने देर रात दबिशें दीं और अथक प्रयासों के बाद गैंगरेप पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता पूरी तरह सुरक्षित है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लापता होने के पीछे कारण क्या थे और वह इन दो दिनों में कहां रही।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस की तत्परता और गंभीर मामलों में संवेदनशीलता को उजागर किया है। वहीं, क्षेत्र में यह खबर फैलते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।

बाइट- आंचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!