Breaking News

नए आपराधिक कानूनों को लेकर थाना बारासगवर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

नए आपराधिक कानूनों को लेकर थाना बारासगवर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से थाना बारासगवर पुलिस की ओर से सदगुरू इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि अब कानून व्यवस्था अधिक पारदर्शी और पीड़ित-केंद्रित हो गई है।

अधिकारियों ने Zero FIR, E-FIR और समयबद्ध न्याय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही महिला और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों तथा जांच में फोरेंसिक तकनीक की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कानून की जानकारी लेकर एक जागरूक नागरिक के रूप में समाज में अपनी भूमिका निभाएं और कानून का सम्मान करें।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!