Breaking News

राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन।

राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी स्थित कॉलर ग्राउंड में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त इलेवन स्टार कप 2025 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आठ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश की कई प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट समिति की पूरी टीम मौजूद रही। उद्घाटन समारोह में चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद के साथ अतीक अहमद, मुफीद अहमद सहित हजारों दर्शक उपस्थित रहे।

उद्घाटन के उपरांत फहीम अहमद ने बॉल उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

आज खेले गए मुकाबले में लखीमपुर और गोला की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि फहीम अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

बाइट- चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!