Breaking News

उन्नाव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

उन्नाव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में देर रात पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। मौके पर ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उपचार के लिए बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।

घायल बदमाशों की पहचान विवेक और सोलंकी के रूप में हुई है, जिन पर लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में दोनों 76 हजार की चोरी की वारदात में शामिल थे और कुछ दिन पहले मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।

मौके से पुलिस ने तमंचा, बाइक और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में SOG प्रभारी जय प्रकाश और कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!