Breaking News

दीवार तोड़कर किराना दुकान में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर।

दीवार तोड़कर किराना दुकान में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर।

संवाददाता, शैलेश सिंह

चंदौली। जिले के सिकंदरपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला, जब दुकानदार पंकज दुकान खोलने पहुंचे।

पंकज ने बताया कि दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ला पूरी तरह खाली था। साथ ही पिछली दीवार भी टूटी मिली। उन्होंने बताया कि सोमवार को महीने की पहली तारीख होने के कारण दुकान बंद थी और दो दिन का कारोबार का पैसा गल्ले में ही रखा था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता को भी घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

इस वारदात के बाद सिकंदरपुर और आसपास के दुकानदारों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस रात में गश्त बढ़ाए और शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार करे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!