(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली -: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उपलक्ष्य में नगर में भगवान श्रीकृष्ण के हिण्डोले निकाले गए। राधाकृष्ण स्वरूपों ने नृत्य किया और काली अखाड़े ने धूम मचा दी। यह झाँकी नगर के बाईजी मंदिर से शुरु होकर मेले के आयोजन स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मुख्य मार्ग, साहूकारा, बुद्ध बाजार, सराय होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। भजनों पर श्रीकृष्ण भक्तों ने नृत्य किया। देर रात तक नगर का वातावरण कृष्णमय हो गया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के श्री कृष्ण गुप्ता, चंद्रपाल हलवाई, अभय वर्मा, चंद्रपाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, सोनदीप मौर्य, प्रदीप कुमार गुप्ता टिल्लू, राजकुमार मौर्य, संजीव कुमार वार्ष्णेय, ज्ञानेश वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय आदि थे।
रिपोर्ट-:आईएम खान बिसौली