Breaking News

शत-प्रतिशत उपस्थिति पर 190 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

शत-प्रतिशत उपस्थिति पर 190 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सितंबर 2026 के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 190 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक बदायूं ज्ञान सिंह ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शुक्रवार को सहायक वन संरक्षक ज्ञान सिंह ने विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके प्रस्तुतीकरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय आकर उन्हें यहां की प्रत्येक गतिविधि में सजीवता और सक्रियता का अनुभव हुआ है।

इस अवसर पर रेंजर मनोज यादव ने कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर को जनपद का आदर्श विद्यालय बताते हुए विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नगर निगम में मचा हड़कंप।

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नगर निगम में मचा हड़कंप। …