Breaking News

सहसवान-: दबंगों ने टैक्टर से जोत दी 25 बीघा गेहूं की फसल, पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: दबंगों ने खेत में खड़ी गेहूं की 25 बीघा फसल को ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। पीड़ितों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर हज्जाम निवासी किसान हवलदार सिंह यादव पुत्र सरदार सिंह, रामश्री, अनीता देवी का आरोप है कि उनके गाटा संख्या 91 व 93 जो राजस्व अभिलेखों में पीड़ितों के नाम दर्ज है। उक्त जमीन पर पीड़ितों ने गेहूं की फसल उगाही थी। लेकिन सुबह लगभग पांच बजे के करीब ग्राम औरंगाबाद भूड़ निवासी विजेंद्र यादव, सर्वेश यादव, छविराम यादव पुत्रगण यादराम यादव ने ट्रैक्टर ले जाकर उनकी गेहूं की फसल को जोत कर बर्बाद कर दिया। मामले की जानकारी होने पर जब वह खेत पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी फसल को जुता हुआ पाया। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस नामजद तहरीर देकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: अहिल्याबाई होल्कर समापन अभियान पर वितरित किए पुरस्कार, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम।

अहिल्याबाई होल्कर समापन अभियान पर वितरित किए पुरस्कार। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज की मौजूदगी में …

error: Content is protected !!