Breaking News

सहसवान-: उ. प्र. ले. उपसंघ शाखा के ज्ञानेंद्र कुमार यादव छठी बार अध्यक्ष और सत्यपाल सिंह यादव लगातार दूसरी बार मंत्री/सचिव निर्विरोध निर्वाचित। 

कार्यकारिणी में इस बार महिला मातृशक्ति दो महिला लेखपालों को भी शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद बदायूं से सहसवान लेखपाल उपसघं शाखा सहसवान कार्यकारिणी के चुनाव के लिए जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभित कुमार को सहसवान शाखा के चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव अधिकारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में भेजा गया। तहसील सभागार में लेखपाल संघ उप शाखा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें उप शाखा का चुनाव संपन्न करने के लिए पहुंचे चुनाव अधिकारी शोभित कुमार ने प्रस्ताव रखा सर्व समिति से चुनाव में सहभागिता सर्वसम्मिति से चुनाव संपन्न कराई जानी की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व समिति से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सहसवान के लिए ज्ञानेंद्र कुमार यादव को अध्यक्ष तथा मंत्री/ सचिव पद के लिए सत्यपाल सिंह यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका उपस्थित सभी मतदाता कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इस बार कार्यकारिणी में केंद्र सरकार की योजना महिला मातृ सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए दो महिला लेखपाल मतदाता कार्यकर्ता कुमारी अनु को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती मंगलेश को ऑडिटर पद का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया वहीं बैठक में मुकेश कुमार को लगातार दूसरी बार कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य कुमार को उप मंत्री पद पर नामित किए जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया जिसका सभी लेखपाल कार्यकर्ता मतदाताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी शोभित कुमार ने सर्व समिति से निर्वाचित कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मंत्री सचिव सतपाल सिंह यादव उप मंत्री आदित्य कुमार कोषाध्यक्ष कुमारी अनु ऑडिटर पद पर श्रीमती मंगलेश को नियुक्त किए जाने की घोषणा करते ही साथी मतदाता कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मलाए पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अंत में चुनाव अधिकारी शोभित कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित लेखपाल उप संघ शाखा के लिए छठी बार लगातार चुने गए अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने अपने सभी साथी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि वह लेखपालों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें लेखपालों का हित सर्वोपरि रहेगी इसके लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार भी उपस्थित थे।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टूडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!