Breaking News

मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर 17 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक।

मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर 17 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक।

बदायूं। जिला पंचायत बदायूं के प्रबंधन में आयोजित होने वाले मेला ककोड़ा-2026 की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर 17 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे मेला स्थल पर होगी।

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं एवं अनुपालन आख्या के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मेला स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, विकास प्रदर्शनी, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दुग्ध व्यवस्था, छिड़काव, अस्थायी पशु चिकित्सालय तथा गंगा नदी में सुरक्षित प्रवाह और पर्याप्त जलधारा बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं।

मेले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासन, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, परिवहन, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, नगर निकायों और जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बिनावर के नदौलिया गांव में मारपीट और धमकी का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

बिनावर के नदौलिया गांव में मारपीट और धमकी का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर। …