Breaking News

बिसौली में लेखपालों ने बुलंद की आवाज, समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिसौली में लेखपालों ने बुलंद की आवाज, समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): स्थानीय तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बिसौली इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान राजस्व कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर गहन मंथन किया।

सभा के उपरांत तहसील अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में लेखपालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका गोयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपनी जायज मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने एसडीएम को क्षेत्र के लेखपालों को आ रही व्यावहारिक परेशानियों और उनकी लंबित मांगों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस मौके पर संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, सत्यम, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यामनी, शिवानी, श्रीदत्त मिश्रा, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार, धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह, सुमित कुमार, रिंकी गुप्ता, आदित्यकांत, अनुज वार्ष्णेय और विनय बाबू समेत बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …