उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने ने जिले के लिए सौगात का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने कासगंज जिले के लिए 724 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 191 करोड़ की लागत से बनाई गई कासगंज जिले की नव निर्मित पुलिस लाइन का उदघाटन किया और उसके बाद लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए।
आपको बता दें कि कासगंज जिले में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने कासगंज जिले की नव निर्मित पुलिस लाइन का उदघाटन किया और अन्य 724 करोड़ की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कासगंज वासियो को 724 करोड़ के 60 योजना मिली है जो हम बधाई देते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सृष्टि का निर्मण चल रहा था तब भगवान वराह ने इसी धरती पर अवतार लिया। इसी कासगंज की धरा को हम नमन करते हुए इस डबल इंजन की सरकार ने इस भूमि पर विकास को दिया है। और उन्होंने कहा कि यूनिफार्म की क्या कीमत है आप ने अभी ऑपरेशन सिंदूर में देखा मोदी जी के सान्ध्य में आज हमारे जवानों ने दुश्मनों को धूल चटाई और पाकिस्तान को बताया कि अगर आप छेड़ेंगे तो हम नही छोड़ेगे। कहा कि आज सेना के लिए आधुनिक युवक में अनेक कार्य हुए है और दुश्मनों को घर मे घुस कर मारने की छमता हमारी सेना में है और जिस तरह बॉर्डर पर सेना के लोग अपना पराक्रम दिखा रही है। उसकी बजह से हमारा सिर गर्व से ऊंचा होता है।
सीएम ने कहा कि यहाँ शहरी क्षेत्रों में पहले तांडव होता था दंगा होता था और लोग डरते थे समाजवादी पार्टी गुंडों के साथ मिलकर असुरक्षा फैलाते थे और जब विकास एजेंडा में नही होता है और 2008 में बसपा और उसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार थी और बुनियादी सुविधा पुलिस लाइन के लिए जमीन नही दी गई आज उत्तर प्रदेश पुलिस एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है और आज माफिया कुछ नही कर सकता बेटी और व्यपारियो को नही परेशान कर सकते क्योकि उन्हें मालूम है चौराहे पर यमराज खड़े है। इस आधुनिक पुलिस लाइन में सभी आधुनिक सुविधाओं को दिया गया है।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब पुलिसकर्मी भी अच्छी बिल्डिंगों में रहकर कार्य करेगे और यह कासगंज पुलिस लाइन इसका एक उदाहरण बना है यहाँ शिक्षा के एक मॉडल बनने जा रहा है और चरण बध तरीके से इसे लागू करेगे। सोरों जी का महत्व वही है जो सम्भल का है। सम्भल में कल्कि भगवान अवतार लेंगे। सोरों जी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार की जगह है और सम्भल 10 वे अवतार होंगे। आज यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक विकास के लिए हमने 724 करोड़ इस कासगंज को समर्पित किया है विकास ऐसे ही बढ़ता है और आज जो सम्भल का महत्व है और कासगंज का भी महत्व है यह दोनों जिले श्री हरि विष्णु के अवतार स्थल है। आज जैसे अयोध्या का विकास हुआ वैसे ही कासगंज का भी विकास होगा। कासगंज में एक म्यूजियम का प्रस्ताव पास किया गया है। वही दरियावगंज झील के विकास के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।