Breaking News

इटावा-: भारत विकास परिषद के नए पदाधिकारियों को कराया गया दायित्व ग्रहण।

उत्तर प्रदेश, इटावा-: महेवा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत विकास परिषद शाखा महेवा पांचाल प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र भाग दो के नवचयनित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह कस्बा महेवा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा नवचयनित अध्यक्ष मुकेश तिवारी, सचिव जय गोपाल दुबे तथा कोषाध्यक्ष संदीप मिश्रा को पिछला लेखा जोखा सहित कार्यभार ग्रहण कराया गया एवं इस अवसर आए मुख्य अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश उपाध्याय तथा दिनेश चतुर्वेदी द्वारा सभी नवचयनित पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों को शपथ दिलाई गई तथा सामाजिक कार्यों को जारी रखने, शाखा का विस्तार करने तथा 50 नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। वही नवचयनित अध्यक्ष मुकेश तिवारी द्वारा आए हुए अतिथियों एवं निवर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों तथा संरक्षक मंडल के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक मंडल के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामप्रकाश ओझा, पूर्व अध्यक्ष बृजराज पाण्डेय, निवर्तमान सचिव हनुमंत राजपूत, कोषाध्यक्ष सत्ती दयालपाल सहित शाखा से जुड़े सुरेंद्र तिवारी, डॉ निर्मल गुप्ता, अशोक शास्त्री, देवेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधानाध्यापक भगवत दयाल तिवारी, अंकित शुक्ला, तेजप्रताप सिंह पाल, सरोज श्रीवास्तव एडवोकेट गौरव ठाकुर, ओमप्रकाश पाण्डेय, विष्णु दुबे आदि मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में सभी आए हुए अतिथियों एवं कमेटी सदस्यों व पदाधिकारियों का डॉ सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

आनन्द पाण्डेय जिला ब्यूरो इटावा।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!