Breaking News

चन्दौली/साकलडीहा-: चतुर्भुजपुर में शराब की दुकान को लेकर विरोध जताते हुए महिलायें।

 

शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/साकलडीहा-: चतुर्भुजपुर स्थित अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान को लेकर महिलाओ में आक्रोश है। सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगया कि शराबी शराब पीकर फब्तियां कस रह रहे है। और बच्चे नशे के आदि हो रहे है। ऐसे में यहा से शराब दुकान कही और ले जाया जाय।

चतुर्भुजपुर में अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान खुली है। यह दुकान चतुर्भुजपुर,तुलसी आश्रम मार्ग पर चल रही है। सोमवार को महिलाएं इस दुकान के विरोध मे उतर आई। इनका कहना था कि शराब दुकान इधर खुल जाने से लड़कियों और महिलाओ का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शराबी शराब के नशे में धुत होकर अनाप-शनाप बोल रहे है। शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए है। शराबी आसपास के लोगो से गाली-गलौच से भी बाज नही आ रहे है। चेताया कि जबतक शराब की दुकान हटाई नही जाती तबतक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।इस संबंध में पूछे जाने पर आबकारी निरीक्षक दीपक ओझा ने बताया कि दुकान मानक के अनुसार खुली है। लिहाजा इसमे परिवर्तन संभव नही है। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान अरबिंद यादव,सन्नी गुप्ता,पन्ना देवी,सरिता देवी,यशोदा,बिन्दा,रामवंती देवी,गीता देवी,मुन्नी देवी,मालती, मेनका देवी, सुनीता देवी, बिन्दा देवी,राधिका,सरिता यादव,सरोज देवी,बृजबिहारी,सुशीला, चिंता,बिक्षित सहित अन्य महिलाएं और पुरूष रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी/पलिया-: समाजवादी पार्टी को जनआधार दिलाने में जुटे रेहान खान, गरीबों के मसीहा और संगठन के मजबूत स्तंभ।

समाजवादी पार्टी को जनआधार दिलाने में जुटे रेहान खान, गरीबों के मसीहा और संगठन के …

error: Content is protected !!