सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक का किया स्वागत।
उत्तर प्रदेश, चंदौली/चहनियां-: प्राथमिक विद्यालय कैलावर प्रथम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअर कलां से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव को सम्मानित एक समारोह के माध्यम से किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश यादव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया। सभा मे उपस्थित कैलावर न्याय पंचायत के शिक्षक /शिक्षिका तथा बच्चों ने उत्साह पूर्वक ओम प्रकाश यादव को माल्यार्पण ,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अशेष जीवन की शुभकामनाएं दीं ।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कैलावर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदुलार यादव ने कहा की ओम प्रकाश यादव ने अपना जीवन शिक्षक के रूप जो सहज और सरल ढंग से व्यतीत किया वह बहुत ही सराहनीय रहा। शिक्षा जगत में सेवा करते हुए गरीब लोगो की भी मदद की। शिक्षा जगत में अतुलनीय सेवा के लिए शिक्षक समाज आज सम्मान करता है एवं शुभकामनाए देता है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव ने सभी उपस्थित,लोगो को धन्यवाद एवं शुभकामनाए दी।
इस दौरान प्रकाश यादव ,राम दुलारे यादव, शिक्षिका राजकुमारी ,चाँदनी,विमल सोनकर ,प्रेमलता,अंजली,गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अर्चना प्रतिमा, उषा, प्रियंका , सुचित्रा खुर्रा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र नाथ यादव तथा संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।