Breaking News

बदायूं-: शहीद सम्मान रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के सम्मान में बीते 5 नवम्बर को जनपद देवरिया से आरम्भ होने वाली शहीद सम्मान रथयात्रा का मंगलवार को बदायूं में भव्य स्वागत किया गया। बदायूं में यात्रा के मुख्य स्वागतकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा डा. राकेश प्रजापति ने बताया कि 1942 के भारत छोडो़ आंदोलन में जनपद देवरिया की एक सभा का नेतृत्व करते हुए कलक्ट्रेट में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी ने ब्रिटिश साम्राज्य का यूनियन जैक उतार फेंका था। उस समय उनकी आयु मात्र 14 वर्ष की थी। फलस्वरूप सिपाहियों ने उन्हें गोली मारकर शहीद कर दिया था। उस समय भारत में शहीद होने वाले वह सबसे कम उम्र के शहीद थे। उनके तथा उन जैसे देश के हजारों गुमनाम शहीदों के बलिदान को लोगों के समक्ष लाने तथा उनके मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए जनपद बांदा निवासी पूर्व विधायक श्री बृजेश प्रजापति के नेतृत्व में ” शहीद सम्मान रथयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक देवरिया से 5 नवम्बर 2024 को आरम्भ होकर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से होते हुए 5 दिसम्बर उसी स्थान पर समाप्त होगी।

बदायूं में सभी पिछड़े समुदायों के सदस्यों द्वारा रथयात्रा का मालगांव रेलवे फाटक बरेली रोड बदायूं पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवादा चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रथयात्रा मालवीय आवास पहुंची वहाँ शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस की यात्रा के स्वागतकर्ता डा. राकेश प्रजापति द्वारा सभी उपस्थित साथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात उन्होंने शहीद सम्मान रथयात्रा का परिचय देते हुए पूर्व विधायक श्री बृजेश प्रजापति उनके यात्रा सहयोगी श्री देवा रावत व श्री दिलीप चौधरी का सभी साथियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए स्वागत किया। इस अवसर उपस्थित जनसमूह को पूर्व विधायक श्री बृजेश प्रजापति, श्री दिलीप चौधरी द्वारा संबोधित किया गया। तत्पश्चात रथयात्रा आज शाम को बदायूं

में ही रुकेगी और कल सुबह अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संभल की ओर प्रस्थान करेगी ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय सचिव छोटेलाल प्रजापति जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति प्रदेश सचिव लल्लू सिंह प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी एकराम प्रजापति, जिला महासचिव जसवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष संजीव प्रजापति, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामरक्षपाल यादव, रामवीर प्रजापति ,विकास प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति,सुखपाल प्रजापति,प्रवेश प्रजापति,चंद्रभान प्रजापति, सचिन प्रजापति,मुकेश प्रजापति, रोहताश प्रजापति,हिमांशु प्रजापति,शिवम प्रजापति,अंकित प्रजापति,धर्मवीर प्रजापति, रमेश प्रजापति ,अवनेश बघेल,अर्जुन दिवाकर सोनू देवल,प्रदीप प्रजापति ,बिट्टू प्रजापति ,राजपाल यादव ,बृजपाल प्रजापति , सुवान अली ,सुमित प्रजापति ,शैलेंद्र प्रजापति,सोनू प्रजापति ,अनिल प्रजापति प्रधान,सौरभ प्रजापति , राजकुमार प्रजापति,राजेंद्र प्रजापति,उमेश प्रजापति,आदि मौजूद रहे।

डेस्क-: राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी/पलिया-: समाजवादी पार्टी को जनआधार दिलाने में जुटे रेहान खान, गरीबों के मसीहा और संगठन के मजबूत स्तंभ।

समाजवादी पार्टी को जनआधार दिलाने में जुटे रेहान खान, गरीबों के मसीहा और संगठन के …

error: Content is protected !!