Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने नगर की अनुसूचित जनजाति व्यापक स्तर पर चलाया सदस्यता अभियान।

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने नगर की अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गिहार बस्ती और बद्रीप्रसाद कालोनी, गदरपुरा आदि बस्तियों में घर घर संपर्क कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की। उन्होंने लोगो से भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

मंगलवार को गिहार बस्ती बाहुल्य चार बाग में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा की अखिलेश यादव गुंडे मबालियो के हिमायती बन गए है। वह कभी सुल्तानपुर डकैती के आरोपी मंगेश यादव, तो कभी कन्नौज के नबाब सिंह जैसे दुर्दांत आरोपियों की हिमायत करने लगते है। उनकी इस कार्यप्रणाली से कानून व्यवस्था को लेकर उनकी सोच और उनकी पार्टी का नजरिया जनता के सामने आ गया है। उन्होंने नगर के बूथ संख्या 212, 213, 215 पर भी सदस्यता अभियान में भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीटू पाल, सभासद अमरपाल प्रजापति, वैभव शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा, विकास भिल्ला, राहुल सिंह, मोहित महाजन, अमित पंडित, अनुपम गुप्ता, अभिषेक शर्मा, उमेश गिहार, सुरेन्द्र कश्यप, नवनीत शर्मा, विजय शर्मा, राज कुमार मौर्य, संनवीर पाल,अनीता शंखधार, रेनू अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!