Breaking News

रेलवे ट्रैक पर मिला 23 वर्षीय विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप; तीन साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया।

रेलवे ट्रैक पर मिला 23 वर्षीय विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप; तीन साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज में कासगंज-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर शनिवार को रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच 23 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामादेवी के रूप में हुई है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और घटनास्थल पर काफी खून पड़ा हुआ था।

मृतका के परिजनों ने उसके पति सुधाकर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, तीन साल के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और साक्ष्यों के आधार पर लगाया जाएगा।

बाइट- लाल बाबू, मृतका का भाई

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज। 

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर।

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर। …