Breaking News

सहसवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर रखे सामान को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल।

सहसवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर रखे सामान को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र के शहबाजपुर बिजली घर के सामने शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे स्थित दुकान के बाहर रखे सामान में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को यूपी-112 पर हादसे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। जांच में पता चला कि आयशर 551 ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और शहबाजपुर बिजली घर के सामने सड़क किनारे बनी दुकान के बाहर रखे सामान में जा टकराया।

हादसे में फारूख पुत्र मुदस्सिर निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, सहसवान घायल हो गए। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर सुरेशचन्द्र शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी ग्राम नगलिया दरगना, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ चला रहे थे। हादसे में दुकान के बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा।

बाल दिवस पर जयपुरिया स्कूल में होगी एड-मेड प्रतियोगिता, विद्यार्थी दिखाएंगे रचनात्मक प्रतिभा। प्रधान संपादक, …