Breaking News

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, सहायक अध्यापक अखिलेश मिश्रा, प्रखर रस्तोगी एवं लूसी मैम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मनोरंजन और उन्हें जीवन में नई दिशा देने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और अच्छे विचारों को अपनाते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त करने, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर।

संविलियन विद्यालय गंधरोली में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाए हुनर। …