Breaking News

एसआईआर अभियान की एसडीएम ने की समीक्षा, राजनीतिक दलों को दी मतदाता सूची की प्रगति जानकारी।

एसआईआर अभियान की एसडीएम ने की समीक्षा, राजनीतिक दलों को दी मतदाता सूची की प्रगति जानकारी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली, कासगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसआईआर) अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील पटियाली में उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए अब तक मतदाताओं से भरवाए गए विभिन्न फॉर्मों का विवरण साझा किया गया।

एसडीएम ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों को मताधिकार का अवसर मिल सके। बैठक में नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने, मतदाता सूची में संशोधन, अपात्र और मृत मतदाताओं के नामों के सत्यापन सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।

उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि सामने आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे आवश्यक सुधार किया जा सके।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान को लेकर अपने सुझाव रखे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ।

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ। बदायूं। विशेष …