Breaking News

तीन दिन से लापता दो सहेलियां, गांव के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज।

तीन दिन से लापता दो सहेलियां, गांव के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। एक ही गांव की दो सहेलियों के लापता होने से उनके परिजन परेशान हैं। दोनों 25 नवंबर को घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। एक युवती के पिता की तहरीर पर गांव के करीब 20 वर्षीय युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लापता युवतियों में एक बालिग और दूसरी नाबालिग बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों सहेलियां 25 नवंबर को घर से निकलने के बाद लापता हो गईं। शाम तक वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों तथा परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

तहरीर में गांव के ही युवक पर दोनों सहेलियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। लापता युवतियों में एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरी की करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों एक ही गांव की रहने वाली हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दोनों सहेलियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एक युवती के नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता है और उपलब्ध सुरागों के आधार पर तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ।

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ। बदायूं। विशेष …