Breaking News

न्याय की मांग पर अड़ी सिख संगत, 29 नवंबर का भोग कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

न्याय की मांग पर अड़ी सिख संगत, 29 नवंबर का भोग कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। किसान भगवान सिंह की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिख संगत ने 29 नवंबर को प्रस्तावित भोग और अंतिम अरदास कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। संगत का कहना है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम अरदास नहीं की जाएगी।

संगत ने प्रशासन पर पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ता के दौरान कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद भगवान सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित परिवार और सिख समाज में नाराजगी बनी हुई है।

भगवान सिंह की मौत के बाद जमीन विवाद और परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इस दौरान सिख संगत गुरुद्वारा सिंह सभा, पंजाबी कॉलोनी में एकत्र हुई थी। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह नामधारी ने भी उस समय परिवार को न्याय और जमीन वापस मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात कही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से गुरुद्वारे में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में एसडीएम प्रशासन और संगत के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया था।

अब संगत ने 29 नवंबर को प्रस्तावित भोग और अंतिम अरदास कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगत के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन को अपने आश्वासनों को कार्रवाई में बदलना होगा। जब तक परिवार की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक कार्यक्रम की नई तारीख घोषित नहीं की जाएगी।

Spread the love

Check Also

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ।

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ। बदायूं। विशेष …