Breaking News

बदायूं चीनी मिल ने 842 गन्ना किसानों को किया 180.99 लाख रुपये का भुगतान।

बदायूं चीनी मिल ने 842 गन्ना किसानों को किया 180.99 लाख रुपये का भुगतान।

बदायूं। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, बदायूं की ओर से पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को भुगतान जारी कर दिया गया है। मिल प्रबंधन के अनुसार 15 से 24 नवंबर तक गन्ना आपूर्ति करने वाले करीब 842 किसानों के खातों में कुल 180.99 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।

चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों द्वारा उक्त अवधि में आपूर्ति किए गए गन्ने के मूल्य का भुगतान बैंक के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस भुगतान के बाद मिल पर गन्ना किसानों का कोई बकाया शेष नहीं है। प्रबंधन ने भुगतान प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए किसानों को राहत मिलने की बात कही है।

 

 

Spread the love

Check Also

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी होगी जियो टैगिंग।

सोत नदी पुनरुद्धार और वृक्षारोपण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में पूरी …