Breaking News

तालाब में मिला दो वर्षीय मासूम का शव, गांव में मचा हड़कंप।

तालाब में मिला दो वर्षीय मासूम का शव, गांव में मचा हड़कंप।

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव में तालाब में दो वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा पिछले दिन घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया कि तलाश के दौरान तालाब के किनारे बच्चे की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में तलाश की तो बच्चे का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन। बदायूं। संविधान …