Breaking News

शादी समारोहों और प्रतिष्ठानों में नाबालिगों से काम कराने पर होगी कार्रवाई।

बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी।

बदायूं। वैवाहिक समारोहों, बारातघरों, होटलों, बैंड-बाजा और लाइट-झूमर से जुड़े कार्यों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर श्रम विभाग कार्रवाई करेगा। सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने जनपद के व्यापार मंडलों, सेवायोजकों, होटल प्रबंधकों तथा संबंधित उद्योग संचालकों को नाबालिगों को काम पर नहीं लगाने की चेतावनी दी है।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि वैवाहिक एवं अन्य आयोजनों में बालकों और किशोरों से काम कराया जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बारातघरों, होटलों, बैंड-बाजा तथा लाइट-झूमर उठाने से संबंधित कार्यों में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सभी संबंधित सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि वैवाहिक समारोहों, अन्य कार्यक्रमों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु के बालकों एवं किशोरों को किसी भी कार्य पर नियोजित न किया जाए। सभी संचालक इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतें और बाल श्रम पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करें।

सहायक श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर श्रम विभाग की ओर से संबंधित सेवायोजकों एवं प्रबंधकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवायोजक और प्रबंधक की होगी।

 

 

Spread the love

Check Also

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन। बदायूं। संविधान …