Breaking News

बिसौली के बड़ा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली।

बिसौली के बड़ा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली।

आई एम खान 

बिसौली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों और चौक-चौराहों को मिट्टी के दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

मंगलवार शाम को श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में सामूहिक रूप से दीपदान किया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन और महाआरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देव दीपावली का पर्व हमें अपने भीतर के अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सद्भाव और मानवता का दीप जलाने की प्रेरणा देता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं।

कार्यक्रम में सुभाष चंद्र अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, लवी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर पराशरी, बंधनी अग्रवाल, विनीत शर्मा, विनीत अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने …