Breaking News

शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी: डीएम।

शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी: डीएम।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनशिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में रामवीर पुत्र कुंवर सैन और रामवीर पुत्र भूपाल ने शिकायत की कि लेखपाल दीपक भटनागर की मिलीभगत से ग्राम अजीतपुर निवासी कृष्णपाल एवं कुंवरपाल पुत्रगण दुलार द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार बिसौली को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि के सभी गाटों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की दो, विकास विभाग की तीन, समाज कल्याण विभाग की एक तथा अन्य विभागों की दो शिकायतों सहित कुल 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी बिसौली प्रियंका गोयल, तहसीलदार सोनपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …