Breaking News

आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को होगी ब्लैकआउट मॉकड्रिल।

आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को होगी ब्लैकआउट मॉकड्रिल।

बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने संबंधित विभागों को मॉकड्रिल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और आपदा मित्रों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

इस दौरान सायरन, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग को आवश्यक संसाधनों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य संबंधित विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखना है, जिससे वास्तविक आपातकालीन स्थिति में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …