Breaking News

जनगणना-2027: सीडीओ ने विद्यार्थियों को सिखाई स्वगणना की प्रक्रिया, तीन छात्र पुरस्कृत।

जनगणना-2027: सीडीओ ने विद्यार्थियों को सिखाई स्वगणना की प्रक्रिया, तीन छात्र पुरस्कृत।

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की जानकारी दी और स्वयं स्वगणना करने के साथ ही परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

प्रशिक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से स्वगणना की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछकर उनकी जानकारी परखी। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए। सही उत्तर देने पर कक्षा छह के छात्र संभव, सत्यम और छात्रा आयुषि को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

सीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं। यहां उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनगणना कार्य में रुचि लेकर स्वगणना की प्रक्रिया और प्रगणकों के दायित्वों को अच्छी तरह समझने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या से बचने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी कर लें। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग और सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर साईं आश्रित शाखमुरी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …