Breaking News

सड़क सुरक्षा अभियान में 148 वाहनों के चालान, परिवहन और पुलिस विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान।

सड़क सुरक्षा अभियान में 148 वाहनों के चालान, परिवहन और पुलिस विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को निशाने पर लिया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहनों के चालान किए गए।

इस संयुक्त अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यातायात निरीक्षक विनय पांडेय और पीटीओ आरपी गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …