Breaking News

सैदपुर के मदरसे में 21 हाफिजों और 9 कारी की हुई दस्तारबंदी, भव्य जलसे में दिया तालीम का संदेश

सैदपुर के मदरसे में 21 हाफिजों और 9 कारी की हुई दस्तारबंदी, भव्य जलसे में दिया तालीम का संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित मदरसा जामिया हनफिया रजविया में अज़ीमुश्शान ‘जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रूहानी और तालीमी कार्यक्रम में कुरआन-ए-पाक का हिफ्ज और किरात की शिक्षा पूरी करने वाले 21 होनहार छात्रों की उलेमा-ए-कराम के हाथों दस्तारबंदी की गई। वहीं किरात की शिक्षा पूरी करने वाले नौ छात्रों को भी सम्मानित कर दस्तार बांधी गई।

कार्यक्रम का आगाज कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नात-ए-नबी से हुआ। इस दौरान छात्रों ने शानदार किरात पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दस्तारबंदी के समय पूरा पंडाल दुआओं और मुबारकबाद की सदाओं से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि सय्यद अहसन मियां पीलीभीत ने अपने संबोधन में तालीम की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इल्म इंसान को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। आज के दौर में बच्चों के लिए दीनी तालीम के साथ दुनियावी और आधुनिक शिक्षा हासिल करना भी बेहद जरूरी है। कुरआन-ए-पाक को सीने में महफूज करने वाले ये बच्चे अपने माता-पिता के साथ पूरे समाज और मुल्क का रोशन मुस्तकबिल हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की, ताकि वे बेहतर इंसान बनकर समाज की सेवा और देश की तरक्की में योगदान दे सकें।

हिफ्ज की शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों में हाफिज समीर अहमद उझानी, हाफिज मूनिस रजा लक्ष्मीपुर, हाफिज मदनी संभल, हाफिज जैद रजा दबतरा, हाफिज उवैस सुल्तानगढ़, हाफिज शहजाद संभल, हाफिज अकमल उदयपुर, हाफिज सालिम रजा सैदपुर, हाफिज मुदस्सिर अली बलिया, हाफिज फरमान चंदोई, हाफिज रिजवान हाथरस और हाफिज मोहम्मद अयान संभल सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

वहीं किरात की दस्तार हासिल करने वालों में कारी मोहम्मद बिलाल संभल, कारी मोहम्मद आजम यूसुफ नगर, कारी मोहम्मद आलम यूसुफ नगर, कारी मोहम्मद अलफैज यूसुफ नगर, कारी मोहम्मद हुसैन दरामनगर, कारी मोहम्मद साजिद दरामनगर, कारी तनवीर सैदपुर, कारी मोहम्मद साजिद अलीगढ़, कारी कामरान सैदपुर और कारी मोहम्मद साइम उदयपुर के नाम शामिल रहे। सभी ने जामिया हनफिया रजविया से अपनी शिक्षा पूरी की।

कार्यक्रम में मदरसे के मौलाना शाने आलम सैदपुरी, मौलाना मुमताज हैदर, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, कारी शादाब रजा उवैसी, कारी हाजी तसद्दुक हुसैन, कारी रफीउद्दीन, हाफिज अदीब, कारी नौशाद रजा, मौलाना अफजल रजवी, मुफ्ती फुरकान रजा, मुफ्ती उसमान रजा मिस्बाही, मौलाना फैजान उल्लाह, कारी अब्दुल मुबीन, कारी ताहिर रजा हिजाजी, मास्टर फिरोज अहमद, मास्टर हुजैफ, अजीजुल हसन खान, मशकूर खान, अनीस खान, जाकिर खान, हाजी अब्दुल मन्नान खान, डॉ. महमूद आलम और जाने आलम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-ओ-शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …