Breaking News

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक ऋण सहित मामलों का होगा निस्तारण।

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक ऋण सहित मामलों का होगा निस्तारण।

बदायूं। जनपद में आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित यह लोक अदालत प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजवीर सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव आंचल राना धवन ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर उनका निस्तारण कराने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दें और अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को नियत कराएं। साथ ही संबंधित विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास करें, जिससे लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …