Breaking News

22 नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, शाम छह बजे बजेगा सायरन।

22 नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, शाम छह बजे बजेगा सायरन।

बदायूं। जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आगामी 22 नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल शाम छह बजे आयोजित होगी। इसके सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों की भूमिका पर विशेष चर्चा करते हुए सायरन, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।

इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग को आवश्यक संसाधनों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …