Breaking News

गैस पाइप निकलने से मिड-डे मील की रसोई में लगी आग, रसोइया झुलसी।

गैस पाइप निकलने से मिड-डे मील की रसोई में लगी आग, रसोइया झुलसी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह मिड-डे मील बनाते समय अचानक गैस भट्ठी का पाइप निकल गया, जिससे रसोई में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से रसोइया मालती झुलस गईं। हालांकि उन्होंने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रसोइया मालती विद्यालय की रसोई में बड़ी गैस भट्ठी पर बच्चों के लिए दाल बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस पाइप निकल गया और आग लग गई। आग भड़कते ही रसोई में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मालती ने हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। हालांकि तब तक वह आग की चपेट में आकर झुलस चुकी थीं।

घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक रसोइया को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लिंजीगंज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

पत्नी से मनमुटाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

पत्नी से मनमुटाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार मासूम बच्चों के …