Breaking News

पत्नी से मनमुटाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

पत्नी से मनमुटाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव पिलखुनी में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अजय पाल पुत्र सूबेदार के रूप में हुई है। बताया गया है कि अजय पाल की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 से पत्नी के साथ मनमुटाव के चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद से अजय पाल मानसिक तनाव में रहने लगा था और शराब का सेवन भी करने लगा था।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …