Breaking News

नगर आयुक्त ने जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

नगर आयुक्त ने जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संभव (SAMBHAV) कार्यक्रम के तहत जनशिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

प्राप्त शिकायतों में टूटी नाली की मरम्मत और मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराने से संबंधित मामले शामिल थे। मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़ी शिकायत का निस्तारण कर दिया गया, जबकि नाली की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …