Breaking News

राजकीय आईटीआई में 300 विद्यार्थियों ने लिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण।

एआई प्रज्ञा के तहत आईबीएम स्किल्सबिल्ड और 1एम1बी ने आयोजित किया दो दिवसीय निःशुल्क कार्यक्रम।

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल एआई प्रज्ञा के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बदायूं में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईबीएम स्किल्सबिल्ड के क्रियान्वयन सहयोगी 1एम1बी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर एआई तकनीक की बारीकियों को समझा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं, उसके व्यावहारिक उपयोग, भविष्य में उभरते रोजगार के अवसरों तथा आवश्यक डिजिटल एवं भविष्यगत कौशलों की जानकारी दी गई। संवादात्मक एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई तकनीक के वास्तविक जीवन में उपयोग और करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय एवं अन्य संकाय सदस्यों ने एआई प्रज्ञा पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी और रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस पहल के माध्यम से 1एम1बी, आईबीएम के सहयोग से उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, डिग्री कॉलेजों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्यगत कौशलों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार, नवाचार और बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था में उभरते अवसरों के लिए तैयार करना है।

 

 

Spread the love

Check Also

स्व. सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

स्व. सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल। आई एम …