Breaking News

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक, एसडीएम ने दिए निर्देश।

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक, एसडीएम ने दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी टीमें घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ईंट-भट्ठों, मलिन बस्तियों, घुमंतू परिवारों और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लोगों को जागरूक करें, जिससे अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलवाएं। जो परिवार दवा पिलाने में आनाकानी करते हैं, उन्हें समझाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं का सहयोग लिया जाए।

एसडीएम ने अभियान के दौरान प्रतिदिन शाम को कार्यों की समीक्षा करने और बी-टीम के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक बिसौली डॉ. जुनेद मेंहदी, कौशल शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर डॉ. विपिन वर्मा, रूपकिशोर, डॉ. गौरव गुप्ता, सीडीपीओ अल्पना जौहरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को। बदायूं। अर्हता …